Advertisement

नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम, पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा पैदल गश्त व निरीक्षण

 

आज दिनांक 01.01.2026 को नववर्ष के अवसर पर शहर में शांति, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता एवं अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रीमती अंजलि विश्वकर्मा द्वारा थाना कोतवाली एवं थाना फीलखाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिस बल की तैनाती, सतर्कता एवं व्यवस्था का जायज़ा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आमजन से संवाद स्थापित कर नववर्ष को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh