Advertisement

कानपुर विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी विदाई, भंडारे का हुआ आयोजन

 

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों अवर अभियंता कैलाश सिंह, अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार एवं श्रीराम को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके सम्मान में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त साथी और शुभचिंतक शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबे सेवाकाल, ईमानदारी और कार्यों की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की। भंडारे में उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। माहौल भावुक होने के साथ-साथ आत्मीयता और सौहार्द से भरपूर रहा। इस मौके पर संघर्षील कर्मचारी संयुक्त संघ के अध्यक्ष धीरज कुमार,उपाध्यक्ष संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज रक्सील, अनूप कुमार मंत्री,राजेंद्र कुमार समेत कानपुर विकास प्राधिकरण के कर्मचारी एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

आमिर सोलंकी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh