Advertisement

‘राज चश्मे वाले’ के नवीन प्रतिष्ठान का विधायक अमिताभ बाजपेई और हसन रूमी ने किया शुभारंभ

कानपुर-शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र, माल रोड पर गुरुवार को राज चश्मे वाले नामक एक नवीन और भव्य ऑप्टिकल प्रतिष्ठान का औपचारिक शुभारंभ किया गया इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई और कैंट विधायक हसन रूमी ने संयुक्त रूप से किया नवीन प्रतिष्ठान के मालिक वकार अहमद ने दोनों सम्मानित विधायकों का स्वागत किया फीता काटने के बाद, विधायक अमिताभ बाजपेई ने वकार अहमद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान कानपुर के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करेगा, विधायक हसन रूमी ने भी इस पहल की सराहना की और आशा व्यक्त की कि ‘राज चश्मे वाले’ ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा, समारोह में शहर के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक, उद्यमी, और समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की इस मौके पर प्रोपराइटर वकार अहमद ने बताया कि ‘राज चश्मे वाले’ में ग्राहकों को आँखों की देखभाल से संबंधित अत्याधुनिक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी, जिसमें नवीनतम कंप्यूटरीकृत नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध है वकार अहमद ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करना है उन्होंने कहा, “हमारे प्रतिष्ठान में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ब्रांड्स के डिजाइनर चश्मे, धूप के चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी” माल रोड पर दो प्रमुख विधायकों की उपस्थिति में हुआ यह शुभारंभ कानपुर के ऑप्टिकल व्यवसाय में एक महत्वपूर्ण वृद्धि के रूप में देखा जा रहा है उद्घाटन के मौके पर प्रमुख रूप से तौहीद अहमद सिद्दीकी, वकार अहमद, अब्दुल रहमान, अनस खान, अबरार अहमद, अशरार अली, नईम खान आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh