कानपुर के बाबा आनन्देश्वर मन्दिर, परमट पं० शिव नारायण मिश्रा पार्क के बगल में विधायक विकास निधि से नवनिर्मित भंडारा स्थल का लोकार्पण विधायक सलिल विश्नोई एवं महापौर प्रमिला पाण्डेय द्वारा किया गया।
नव वर्ष 2026 के पहले दिन आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं व भक्तों की सुविधा हेतु बने इस भंडारा स्थल के लोकार्पण में विधायक सलिल विश्नोई, महापौर प्रमिला पाण्डेय, वैभव खण्डेलवाल, गोल्डन ठाकुर, मनीष रावत, दीपक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भंडारा स्थल श्रद्धालुओं के लिए सुविधा प्रदान करेगा और बाबा आनन्देश्वर मन्दिर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















