Advertisement

जिलाधिकारी अपडेट 2 दिसंबर 2021 कानपुर नगर

जिलाधिकारी अपडेट 2 दिसंबर 2021 कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर, श्री विशाख जी0 द्वारा आज कानपुर नगर के सीवरेज डिस्ट्रिक्ट 3 में नमामि गंगे के एच ए एम परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 30 एम0एल0डी0 एस0टी0पी0 पनकी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एसटीपी के कार्य की समीक्षा की। तत्पश्चात उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक,गं0प्र0नि0ई0, उत्तर प्रदेश जल निगम ने अवगत कराया की प्रश्नगत एस0टी0पी0 पर मुख्यत: थर्मल नाला -ए तथा बी एवं आईसीआई नाला टैपिंग के माध्यम से शताब्दी नगर, पनकी, गंगागंज, रतनपुर कॉलोनी तथा सुंदर नगर आदि क्षेत्रों से जनित सीवरेज शोधन हेतु प्राप्त होगा। निर्माणाधीन एसटीपी की भौतिक प्रगति 72% है। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए जिसकी प्रतिदिन की मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ट्रीटमेंट के बाद निकलने वाले स्लज को कृषि उपयोग हेतु तैयार किया जाए ताकि किसान को उसका लाभ सीधे मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट अपने निर्धारित समय पर पूर्ण हो इसके लिए लेबरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य को युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh