Advertisement

पुलिस ने 3 दिन पूर्व हुई किसान की हत्या का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन लोगों को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार

 

पैसे के लेनदेन में किसान की हुई थी हत्या

खेत के बटाईदार ,उसके लड़के व दामाद ने मिलकर वृद्ध की थी निर्मम हत्या

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार,आलाकत्ल किया बरामद

12 दिसंबर को वृद्ध की गांव किनारे खेत मे मिली थी लाश

जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव किनारे जंगल मे मिली थी लाश

एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया हत्या का खुलासा

यूपी के फतेहपुर जिले की पुलिस ने आज तीन दिन पूर्व हुई किसान की हत्या का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन लोगों को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव के बाहर जंगल मे एक वृद्ध की निर्मम हत्या कर लाश फेंक दी गई थी , जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए घटना के खुलासे में लग गई थी , जिसके बाद आज पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है , वहीं पुलिस के मुताबिक वृद्ध की हत्या पैसे के लेनदेन के कारण हुई है और हत्या करने वाला ओर कोई नहीं उसके खेत का बटाईदार प्यारेलाल,उसका बेटा धर्मेंद्र व उसका सगा दामाद कमलेश निकला , जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाई में जुट गई है,पुलिस ने हत्या में प्रयोग किये गए आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है । वहीं घटना का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 12 तारीख को एक वृद्ध की लाश गांव किनारे जंगल मे मिली थी , जिसका आज खुलासा करते हुए मृतक के बटाईदार ,उसके बेटे व दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है,मृतक व बटाईदार के बीच पैसे के लेनदेन को।लेकर विवाद चल रहा था ,जिसके कारण वृद्ध की हत्या की गई थी ।

मो0 आसिफ ब्यूरो चीफ फतेहपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh