Advertisement

सीओ ने स्कूलों में देखी पुलिस फोर्स को ठहरने की व्यवस्थाएं

ललितपुर।आगामी विधानसभा 2022 चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस क्षेत्राधिकारी केशवनाथ एबं थाना इंचार्ज अमर बहादुर सिंह द्वारा कस्बा मड़ावरा के सरस्वती मंदिर महाविद्यालय एवं सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज ने पुलिस फोर्स के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साथ ही कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता कर कॉलेज में विद्दयुत व्यवस्था,पेयजल आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।आपको बता दे की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारी में जुट गई है।चुनाव ड्यूटी के लिए आने वाली फोर्स के ठहरने की व्यवस्था की कवायद शुरू हो गई है।आलाधिकारियों के निर्देश पर व्यवस्थाओ का जायजा लिया जा रहा है।

मु0 जाकिर मंसूरी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh