Advertisement

हरीसिंह गौर की द्वितीय पुण्यतिथि में हुवा विशाल टूर्नामेंट का आयोजन

ललितपुर।मड़ावरा-पूर्व क्रिकेटर स्व हरीसिंह गौर पिसनारी की द्वितीय पुण्य स्मृति में प्रथम क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन सब्जी मंडी के पास स्थित मैदान में आयोजित किया गया। खिलाड़ियों ने खूब छक्के चौके जड़कर मैदान में दर्शको का मन मोह लिया।कार्यक्रम का प्रथम मैच मध्यप्रदेश शाहगढ़ एस एस सी एवं यूपी महरौनी की टीम युवा के बीच खेला गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गौरी शंकर सोनी एवं महरौनी ब्लाक प्रमुख रजऊ राजा मेगुवा जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह बुंदेला रजऊ राजा प्रकाश मेडिकल शेर सिंह चौका मंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू ग्राम प्रधान अंगद पटेल रहे।स्व हरीसिंह की स्मृति में हजारों दर्शको के बीच दो मिनिट का मौन धारण किया गया।दोनों टीमों के बीच अथितियों द्वारा टॉस किया गया।जिसमें शाहगढ़ ने टोंस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 184 रनों का लक्ष्य रखा।वही महरौनी युवा टीम लक्ष्य का पीछा करते हुये 84 रनों पर ही सिमट गई।शाहगढ़ के खिलाडी प्रीतम प्यारे ने दर्शकों का मनमोह लिया।गगनचुम्बी ने 09 छक्के 04 चौके जड़कर मैच को एकतरफा कर दिया।और मेन ऑफ दा मैच सीरीज से नवाजा गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये गौरीशंकर सोनी ने कहा कि युवाओं को अपना हुनर दिखाने के लिये आगे आना चाहिये।ताकि क्षेत्र गाँव का नाम रोशन हो सके।जीवन मे खेल बहुत जरूरी है।हम हर वर्ष युवाओं को इस तरह के खेलों का आयोजन करते रहेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित मोदी हरदयाल जैन डोलू सोनी कैलाश साहू ज्वाला प्रसाद कसगर जलील शाह संदीप सोनू मेडिकल डीपी काजू कुलदीप राय पत्रकार विजय सिंह सेंगर प्रकाश राय मड़ावरा एवं आयोजक गिरवरसिंह गौर प्रीतम गौर गोविंद गौर लक्ष्मन गौर शंकर गौर आदेश पटेरिया कॉमेंटेटर अनुराग जैन रवि राजा एम्पायर पुष्पराज जहीर मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh