Advertisement

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खेल जगत व सेन्य सेवा निवृत्त को किया सम्मानित

झासी।समाजवादी पार्टी के युवा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू भैया द्वारा सोमवार को बबीना विधान सभा के बबीना में गणेश व्यायाम शाला मे समाजवादी खेल कूद एवं सैन्य सेवा निवृत्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बबीना के पहलवान एवं सेवा निवृत्त फौजी भाइयों को सम्मानित किया जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में उच्च कीर्तिमान स्थापित कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर क्षेत्रवासियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू भैया ने कहा कि खेल से जीवन स्वस्थ होता है साथ ही अपने शहर का नाम रौशन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है, उन्होंने कहा कि खेल के लिए किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी तो ये बेटा भाई आपका मदद करने का काम करेगा। इस अवसर पर गोविंद्र सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, आजाद सिंह यादव, पन्नालाल कारपेंटर, बाबूलाल नामदेव, सीताराम यादव, शौकत अली, हामिद खान, चंद्र प्रकाश राय, तोरण सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव, सियाराम जी, सीताराम यादव सोनी, मोहनलाल, बाल्मीकि, संजय यादव ,संतोष यादव, अनूप यादव, राकेश पाल, देवेंद्र यादव फौजी जी को सम्मानित किया।

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh