Advertisement

स्कूल बस ने दी बाइक को टक्कर, बाइक सवार हुए घायल

मड़ावरा (ललितपुर)– थाना मड़ावरा में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें असंतुलित होकर एक बस चालक ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार लोग घायल हो गए। जहां घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार साढूमल और देवरान के बीच एक बस ने अपना संतुलन खोते हुए एक बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक कल्लू पुत्र नत्थू उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी नत्थन और बच्चे समेत घायल हो गए। बताया गया की बाइक चालक अपनी बाइक से देवरान से मड़ावरा आ रहा था कि तभी सामने से आ रही स्कूल बस उसे टक्कर मारती हुई निकल गई। जिससे बाइक सवार और उसके साथ उसकी पत्नी तथा बच्चे घायल हो गए। जिसमें पत्नी और उसकी 6 वर्षीय बच्ची काजल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे देख आस पास के लोगो में हड़कंप मच गई और लोगों द्वारा जल्द ही एंबुलेस को सूचित किया गया एंबुलेस की मदद से घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh