झाँसी। थाना प्रेम नगर के नगरा मे बांदा निवासी एक युवक का मोबाईल गिर गया काफी ढूंढने के बाद भी मोबाईल नही मिला तभी थाना प्रेम नगर की पुलिस का फोन युवक के मित्र जो कि बांदा का ही था के पास आया उन्होने जानकारी दी ये मोबाईल उनके पास है और थाने मे आकर अपना मोबाईल ले जाये। पुलिस की छवि को लेकर परिजन बुधवार को थाना प्रेम नगर पुलिस का शुक्रिया अदा कर रहे थे।
कहते कि जब हमारी कोई अहम चीज खो जाती है, तो बड़ी तकलीफ होती है। खासकर यदि मोबाइल जैसा अहम डिवाइस हो, जिसमें आपके अपनों के संपर्क नंबर, यादगार फोटो जैसी खास चीजे हों। ऐसे में अचानक आपका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल जाए, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। खुशियों से भरा ऐसा ही नजारा बुधवार को थाना प्रेम नगर मे देखने को मिला। जब पुलिस कांस्टेबल मुनीष कुमार ने फोन कर जानकारी दी के उसका मोबाईल थाना प्रेम नगर मे है ।
बता दे कि जावेद अख्तर निवासी बांदा अपने ससुराल थाना प्रेम नगर क्षेत्र के नगरा मे गया था दिनांक दो जनवरी को उसका मोबाईल कही गुम हो गया । तभी थाना प्रेम नगर के कांस्टेबल जो कि रात ड्यूटी मे थे उन्हे वो फोन मिला फोन पर लाक डले होने के कारण पता नही चल पा रहा था कि फोन किसका है फोन पर जावेद के मित्र का नम्बर मिस्ड काल मे था तभी मुनीष कुमार कांस्टेबल ने उक्त नम्बर पर सम्पर्क कर मोबाईल थाना प्रेम नगर से ले जाने को कहा जिस पर जावेद की पत्नी सोनम ने थाना प्रेम नगर पुलिस से सम्पर्क किया और अपने पति का मोबाईल पाकर थाना प्रभारी प्रेम नगर व कांस्टेबल मुनीष कुमार , कांस्टेबल जौली यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया।
थाना प्रेम नगर पुलिस का सराहनीय कार्य, खोया मोबाईल पाकर परिजन खुश


















