ललितपुर/मड़ावरा – उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के द्वारा अपने बूथ अध्यक्षों व प्रभारियों की समीक्षा कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उसी क्रम में जनपद ललितपुर के अंतर्गत आने वाली विधानसभा महरौनी के ब्लाक मड़ावरा के सौरई सेक्टर में एक निजी विद्यालय में बूथवार समीक्षा व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा की संभावित उम्मीदवारों समेत अनेकों सपा नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने की। मंच का संचालन विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह ने करते हुए सबसे पहले बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों का नाम बोल कर परिचय करवाया। बारिश होने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं में एक अलग ही जोश देखने को मिला। एक अच्छी तादाद में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम मे पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर यादव ने वर्तमान सरकार पर कटाक्ष करते हुए उसे किसान और नौजवान विरोधी बताया साथ ही बूथ पर कार्यकर्ताओं को मेहनत करने जैसी बातें कहीं और कहा की चुनाव बहुत नजदीक है कुछ दिन बाद चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लगा दी जाएगी। सभी कार्यकर्ता अभी से मेहनत में लग जाएं। उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित किया गया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं द्वारा अपने अपने वक्तव्य रखे गए और समाजवादी पार्टी को मजबूत करके उन्हें सरकार बनाने जैसी बातें कहीं गईं। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने अपने कार्यकाल में समाजवादी पार्टी को आगे ले जाने वाली बातें सभी के समक्ष रखीं। इस कार्यक्रम में अन्य पार्टी छोड़कर बहुत से नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम में फूल सिंह नन्ना, रामजीवन यादव, पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामविलास, मुन्ना लाल रजक, रमेश ठेकेदार, अनिल अर्जरिया, कैलाश कुशवाहा, मेघनाथ खंगार, शत्रुघन यादव, सुरेंद्र यादव, अभिषेक जैन डिंपल सिंघई, नीलू कुशवाहा, दातार सिंह, शिवानी राजा, शेर सिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नारायण पाल, राजेश गंधर्व, संजू बरार, तेज सिंह खंगार, राम सिंह लोधी, रोशन सिंह लोधी, सीताराम अहिरवार पुष्पेंद्र यादव, शीलचंद्र, अतुल यादव, देवि सिंह, धर्मेंद्र, राजेंद्र, माखनलाल कुशवाहा, राजेश, अंकित, अरुण आदि समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मु0 जाकिर मंसूरी


















