मडावरा।ललितपुर-ग्रामीण क्षेत्र धवा रखवारा की मुख्य सड़क व संपर्क मार्गों की मरम्मत कर गड्ढा मुक्त करने का सरकारी दावा बारिश चंद बूंदो में ही बह गया। बे मौषम शुरू हुई हल्की बूंदा बाँदी होते ही मड़ावरा से धवा रखवारा की खस्ताहाल सड़क पर जगह-जगह जलभराव और गंदगी होने लगी है। पिछले कई वर्षों से खराब पड़ी सड़क के साथ साथ सरकार द्वारा चलाई गई हर घर जल योजना के तहत नियम विरुद्ध तरीके से सड़क के बिल्कुल सटके खोदी गयी नाली की मिट्टी सड़क पर फैल गयी जिससे सड़क पर डामर नही सिर्फ मिट्टी दिख रही है।
जिससे शासन-प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
ब्लॉक मड़ावरा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग बदहाल हैं। इन मार्गों से वाहनों की आवाजाही तो दूर पैदल निकलना भी दूभर है। बारिश में तो हाल बद से बदतर होता ही हैं लेकिन अगर बेमौसम अगर बूंदा बांदी हो जाये तो भी धवा रखवारा समेत दर्जनों गांवों के लोगो को तहसील ब्लॉक मुख्यालय या समुदायक स्वास्थ केंद्र सड़क मड़ावरा पहुचना पूरी तरह बंद हो जाता है ,
जिससे स्कूली छात्र छत्राओं का स्कूल पहुचना पूरी तरह बंद तो वही आम आदमी न तो स्वास्थ सेवायें ले सकता है ना ही किसी सरकारी काम से या अपने निजी काम के लिए तहसील मुख्यालय पहुच सकता है।
हालांकि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के उद्देश्य से लोकनिर्माण विभाग हर साल पैच वर्क कराया जाता है। हकीकत यह है कि ज्यादातर स्थानों पर मरम्मत का काम कागजों में ही सिमटकर रह जाता है। कई सड़कों पर घटिया निर्माण सामग्री डालकर इतिश्री कर ली जाती है लेकिन धवा ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायते उच्य अधिकारियों और क्षेत्र के विधायक जो की वर्तमान में श्रम एवं सेवा योजना राज्य मंत्री मनोहर लाल पंत से मौखिक व लिखित तौर पर जी है लेकिन पांच से अभी तक कोई कार्य उक्त सड़क पर नही किया गया जिसका खामियाजा ग्रामीण क्षेत्र के लोग भुगत रहे हैं ।
धवा रखवारा गांव की सड़क कई वर्षों से बनी ही नहीं है। पांच वर्षों से अधिक समय हो गया न ही पैचवर्क किया गया और न ही डामरीकरण। ग्रामीणों का कहना है धवा रखवारा समेत दर्जनों गाँवो को जोड़ने बाली सड़क पर जलभराव और मिट्टी है जिसमे नाम मात्र को भी डामर दिखाई नही पड़ता क्योंकि कंही कंही सड़क में 2 से 3 फिट गहरे बड़े बड़े गड्ढे साफ देखे जा सकते है। कई बार शासन से लेकर उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत भी की गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा है।
ग्राम धवा के ग्रामीण माखन राज का कहना है कि जब फोन या मौखिक तौर पर अधिकारियों से सड़क की समस्या के बारे में कहा जाता है,तो उनकी तरफ से अब एक नया जबाब मिलने लगा है कि पहले आपकी सड़क पी डब्ल्यू डी थी जिसे अब प्रधानमंत्री सड़क योजना में डाल दिया गया है लेकिन काम कब लगेगा इसकी कोई जानकारी अधिकारियो द्वारा नही दी जाती है।
अजय पटेल,जगभान आदि ग्रामीणों का कहना है,कि खस्ताहाल सड़क के चलते बाजार स्कूल सरकारी अस्पताल तहसील या अन्य काम से ब्लॉक में जाना पूरी तरह बंद है। यहां कई बार इस सड़क की नापजोख हो गई। इससे लगा कि अब शायद सड़क के दिन बहुरेंगे, लेकिन हुआ कुछ नहीं।
अगर जल्द हमारे गाँव की सड़क नही बनती है,तो धवा रखवारा गाँवो के ग्रामीण सर्व सम्मति से चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे है।
मु0 जाकिर मंसूरी


















