महरौनी(ललितपुर) बहुजन समाज पार्टी महरौनी के तत्वाधान में महरौनी अंतर्गत ग्राम कुआघोषी स्थित हॉल में विधानसभा चुनाव की तैयारी की रूपरेखा बनाई गई। जिसमें विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम सिंह राजपूत करौंदा की अध्यक्षता व जिलामहासचिव मुहम्मद खान एड के मुख्यातिथ्य पूर्व विधानसभा महासचिव राघवेंद्र सिंह बघेल, नगर अध्यक्ष कमलेश कुमार एड के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र के समक्ष पुष्पर्पित कर कार्यक्रम को विधिवत रूप दिया गया। तदुपरांत इसके उपस्थित अतिथीयों का कार्यकर्ताओं ने मालार्पण कर स्वागत किया। बताया गया है कि बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा के साथ साथ सर्व समाज को पार्टी में जोड़ना प्राथमिकता है। इस दौरान वक्ताओं ने बीजेपी व सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का संविधान खतरे में है। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हांसिल करके बहुजन समाज पार्टी देश के संबिधान के साथ-साथ लाखों बेरोजगर युवायों को रोजगार दिलाने का कार्य करेंगे। और शिक्षा,स्वास्थ्य में वेहद सुधार किए जाएंगे। और कैडर केम्प में भारी संख्या में कुशवाहा तथा प्रजापति, सेन समुदाय के लोगों ने बीजेपी-सपा छोड़कर बसपा की सदस्यता ली। इस मौके पर रामकिशन बैजनाथ, नगर महासचिव हरिश्चंद्र साहू, आशाराम कुआघोषी, चांदनी मेडम, प्रमोद गौतम कुम्हेडी, शीतल सिंह कुशवाहा, प्रमोद चौधरी छायन, रविन्द्र प्रजापति, राजू, खुशीराम, नरेंद्र कुमार, महिपाल, बबलू, प्रकाश, बृजेश कुमार, रामकिशोर, राजकुमार, नारायणदास, रमेश प्रजापति, बिहारीलाल, मुन्नीबाई, नंदलाल, संतोष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धनीराम सिंह राजपूत ने किया।
मु0 जाकिर मंसूरी


















