ललितपुर।सेन समाज को सामाजिक,राजनैतिक एवं आर्थिक उन्नति हेतु देश भर में कार्य कर रहें सभी संगठनों का एक मातृ फेडरेशन सङ्गठन बनाने के उद्देश्य से देशभर से आये हुए सेन समाज के प्रतिनिधियों की एक बैठक राष्ट्रीय रामायण मेला चित्रकूट में भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर वर्मा पूर्व मंत्री कैश कला बोर्ड मध्यप्रदेश की अध्यक्षता एवं आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य के संचालन में सम्पन्न।
आमंत्रित सभी वक्ताओं ने एक ध्वनि मत से आगामी समय मे सभी राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर पर सङ्गठन चलाने वाले एवं समाज मे अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने बालो के संगठनों को विलय किये बिना ही आम सहमति से राष्ट्रीय स्तर पर एक विचार धारा को लेकर एक राष्ट्रीय स्तर पर फेडरेशन,एक सङ्गठन के साथ संबैधानिक तरीके से कार्य करने की योजना पर आम सहमति बनी।
देश के सभी संगठनों को एक मंच पर लाने हेतु प्रयास जारी रहेगा जिसमे सभी की सहमती है।
बैठक में सेन सविता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पिछड़ा वर्ग मौर्चा बीजेपी के राष्ट्रीय सदस्य सुरेंद्र कुमार बदलिया दिल्ली,ऑल इंडिया सैन महासंघ ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सेन रज्जू भैया बीना,जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ठाकुर मुंबई, गिरधारी लाल सेन शिक्षक कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया सैन महासंघ ट्रस्ट गुना,मध्यप्रदेश अध्यक्ष रामबाबू श्रीवास भिंड,समाजसेवी पुरुषोत्तम सेन कोटा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नाई महासभा,जयराम ठाकुर गाजीपुर,राजाराम सविता चित्रकूट,रोशन लाल सविता चित्रकूट,देवी प्रसाद सेन जिलाध्यक्ष चित्रकूट,दिलीप सेन इंदौर,प्रेम नारायण सेन कोटेदार तारावली ललितपुर,मंसाराम सेन प्रदेश उपाध्यक्ष ऑल इंडिया सैन महासभा ट्रस्ट भिंड,रमेश पायलेट चित्तौड़गढ़ सहित अनेकों प्रान्त के स्वजतीय बन्धु उपस्थित रहें।
संचालन आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य महरौनी जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश एवं आभार राजाराम सविता वनाड़ी चित्रकूट ने जताया।
मु0 जाकिर मंसूरी


















