Advertisement

किसानों की फसलों का अतिशीघ्र किया जाए सर्वे,बर्षा होने से क्षेत्र के किसानों की बढीं चिन्ता-एड मुकेश करमरा

ललितपुर।पाली-तहसील पाली/ललितपुर एंव मडावरा महरौनी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में गत दिनों हुई बर्षा एवं तेज हवाओ से किसानों की फसलों को 50%नुकसान की सम्भावना बतायी जा रही है।बताते चले कि इस बर्ष बुबाई के समय खाद की किल्लत से जुझते हुए किसानों ने किसी प्रकार से फसल की बुबाई की तथा मानसून ठीक होने की वजह से किसानों को अच्छी फसल की पैदावार की सम्भावना थी,कहतें हैं कि किसान के अरमानो पर पानी फिरने में समय नहीं लगता ऐसा ही वाक्या किसानों के साथ हुआ इल्ली और माहू के प्रकोप के बाद किसानों के ऊपर आफत बनकर बादल बरसे तथा तीन दिनों तक ललितपुर जनपद के समूचे ग्रामीण इलाकों में हुई बर्षा से किसानों को भारी नुकसान की सम्भावना जतायी जा रही है ।बताते चलें कि इस बर्ष किसानों ने अपने खेतों में दलहनी फसलों मटर,चना,मसूर,एंव गेहूं ,सरसों की फसल की बुबाई की थीं जो लगभग फूल पर थीं लेकिन बर्षा होने से फसलों में से फूल झड गया है तथा तेज हवाओ से किसानों की फसलों बिछ गयीं हैं।।
ललितपुर जनपद का किसान अभी अतिव्रट्रि तो कभी ओलाव्रट्री एंव प्राकृतिक आपदा से परेशान रहता हैं।इस बर्ष अच्छी फसल की उम्मीद थीं वो गत दिनोंहुई बर्षा से किसानों के अरमानो पर पानी फिर गया है।। क्षेत्र के गांव करमरा,कैथोरा,ठगारी,बरौदिया,बन्ट,बिरधा,बम्हौरी,रीछपुरा,सतौरा,बगंरिया,पटौआ,हरपुरा,नीमखेरा,टीला,अण्डेला,खितवाश,टेनगा,खिरियाछतारा,छिल्ला,टीकरा,तोर,रमेशरा,पिपारिया,सलैया,उमारिया,नाराहट,बरेजा,मकरीपुर,ललितपुर,पारौल,सिगरवारा,पहाडीकला,बालाबेहट,जाखलौन,ऐरावनी,बछलापुर,बरौदा,जामुनधाना,मसौरा,खडैरा,सतरवाश,पटसेमरा,मैलवारा,कल्याणपुरा,झरकौन,गोगला,रजवारा,मगरपुर,पठारी,विजयपुरा,डोगराकला महरौनी क्षेत्र तहसील के गांव जरया सिदवाहा सिलावन समोगर कुरौरा भैरा चोकी छपरट किसरदा विजयपुरा पठा करौंदा नैनवारा छायन कुआघोषी ,आदि गावों में छोटे छोटे ओले एंव झमाझम बारिश से किसानों की फसलें खराब हो गयीं हैं।।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो लेकिन प्राकृतिक आपदा से किसान उभर नही पा रहा है।। सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत ललितपुर जनपद के किसानों ने फसल का बीमा कराया था अब फसलों में नुकसान हैं ऐसी स्थिति में क्षेत्र के सासंद अनुराग शर्मा (सासंद-झाँसी ललितपुर)राज्यमंत्री मनोहरलाल पथं”मन्नू कोरी “एंव सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एंव जिला प्रशासन से किसानों ने अतिशीघ्र सर्वे कराकर बीमा की राशि एंव किसानों को मुआवजा दिलाये जाने की मांग की।

मु0 जाकिर मंसूरी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh