Advertisement

संपूर्ण ब्राह्मण समाज के उत्थान को संकल्पित राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज जिला कार्यकारिणी कानपुर नगर द्वारा बड़ा चौराहा भारत माता प्रतिमा में धरना प्रदर्शन किया गया

कानपुर,संपूर्ण ब्राह्मण समाज के उत्थान को समर्पित ब्रम्ह आयोग के गठन की मांग के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज की जिला कार्यकारिणी कानपुर नगर द्वारा एक धरने व ज्ञापन का आयोजन बड़ा चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा पर किया गया।जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अग्निहोत्री(किशन) ने बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से ज्ञापन दिया गया जिसमें दोनों ही वर्तमान सरकारों को ब्रह्म संदेश दिया गया कि संपूर्ण ब्राह्मण समाज के संवैधानिक विसंगतियों की वजह से आर्थिक सामाजिक राजनीतिक रूप से पिछड़ेपन का देश विगत कई वर्षों से राजनीतिक परिदृश्य में जब से जातिगत सरकारों का प्रादुर्भाव हुआ है तब से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज हाशिये पर आ गया है। वही जिला महामंत्री अभिषेक पांडेय ने बताया कि ब्राह्मण समाज अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए दर-दर भटकने लगा वास्तव में उसको अपनी बात रखने का उपयुक्त स्थान नहीं मिल रहा था उपरोक्त संपूर्ण ब्राह्मण समाज के उत्थान को संकल्पित राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज जिला कार्यकारिणी कानपुर नगर द्वारा बड़ा चौराहा भारत माता प्रतिमा में धरना प्रदर्शन किया गया एक पैदल यात्रा के माध्यम से सरकारों को ब्रह्म संदेश दिया गया ब्रह्म आयोग को संपूर्ण ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए अत्यावश्यक विषय बताया गया। इस धरने में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के त्रिभुवन शुक्ला,अनिल मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा,अजय त्रिवेदी, राजेंद्र शुक्ला,जिला अध्यक्ष सुरेंद्र अग्निहोत्री (किशन),महामंत्री अभिषेक पांडेय,जिला कार्यकारणी कानपुर नगर के डॉ0 अशोक शुक्ला,राम प्रकाश द्विवेदी, महेंद्र कुमार शर्मा,प्रदीप त्रिपाठी,रामजी मिश्रा, अभिषेक बाजपेयी,रमेश तिवारी,कृष्ण,तनय अवस्थी, बबलू तिवारी,डॉ पंकज पांडेय,सुधीर शुक्ला,पीयूष मिश्रा,डॉ0 एम0सी शर्मा,सुनील शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh