ललितपुर-अचार संहिता लगते ही प्रशासन हुआ सक्रिय,रविवार की शाम सख्त रवैया दिखाते हुए प्रशासन ने कस्बा मड़ावरा में लगे चुनावी बैनर,पोस्टर व होर्डिंग हटवाया।उपजिलाधिकारी मड़ावरा संजय कुमार पांडे के साथ तहसीलदार मड़ावरा अभिमन्यु कुमार साथ पुलिस-प्रशासनिक टीम ने बैनर पोस्टर हटबाये।
साथ ही प्रशासन द्वारा चेताया गया कि किसी भी दशा में चुनावी प्रचार सामग्री बैनर,पोस्टर,आदि न लगाएं नहीं तो चुनाव आचार संहिता के उलंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


















