Advertisement

खेत पर घांस काटने गयी माँ-बेटी आयी आकाशीय बिजली की चपेट में

ललितपुर।थाना मडावरा अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में मां के साथ खेत पर घास काटने गई किशोरी की बिजली गिरने से मौत हो गई।
ग्राम मानिकपुर निवासी अभिलाषा (17)पुत्री कोमल सिंह बृहस्पतिवार को शाम चार बजे अपनी मां कमलारानी के साथ जानवरों के लिए घास काटने गई थी।उसी समय हल्की बारिश होने लगी और अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे अभिलाषा की मौके पर ही मौत हो गई। और मां कमलारानी अचेत हो गई। जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो बे आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाए, जहां उपचार के बाद मां की हालत ठीक है। और अभिलाषा को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि अभिलाषा तीन बहन व दो भाइयों में छोटी थी।वह कक्षा 12 वीं में पढ़ रही थी।बह अपनी मां के साथ खेत पर घांस काटने गयी थी। और अचानक आकासीय बिजली गिरने से यह घटना हो गयी।इस घटना से गाँव मे गम का माहौल बना हुआ है।

मु0 जाकिर मंसूरी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh