Advertisement

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर रखी जाएगी नजर: डीएम

झाँसी।विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन ने भी निगरानी शुरू कर दी है। चुनाव प्रचार में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। डीएम रविन्द्र कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए एडीएम संजय कुमार पांडेय को नोडल अधिकारी  बनाया गया है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता के अनुपालन के लिए सी-विजिल एप को सक्रिय कर दिया है। ऐसे में एप के माध्यम से आने वाली शिकायतों का 100 मिनट के अंदर निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक दल को जुलूस, रोड शो, नुक्कड़ सभा, जनसभा की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को भी आचार संहिता की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमित मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं को उनके आग्रह पर पोस्टल बैलेट घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। वह घर से ही मतदान कर सकेंगे। इसमें पारदर्शिता के लिए टीमें बनाई जाएंगी।

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झांसी

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh