Advertisement

अंशिका यादव के हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराई जाए तथा मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए — डॉ इमरान

कानपुर 9 जनवरी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विगत सप्ताह थाना रेल बाजार के अंतर्गत रेलवे स्टेशन घंटाघर कैंट निवासी सुदर्शन यादव की 19 वर्षीय पुत्री अंशिका यादव के साथ सामूहिक बलात्कार तथा हत्या किए जाने की जांच एवं परिवार से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के नेतृत्व में एक 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने मृतिका के घर जाकर जांच की तथा पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस और हिम्मत बंधाई तथा हमेशा साथ देने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान विधायक हाजी इरफान सोलंकी अमिताभ बाजपेई बंटी यादव अर्पित यादव निखिल, धीरज, सईद पहलवान, नफीस, मोहसिन, अंशु यादव, अब्दुल बारी, आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh