Advertisement

आल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम झाँसी यूनिट के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भटटागांव स्तिथ यू के गार्डन में मुफ्ती इमरान नदवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। डाक्टर शमी, डाक्टर दीपक सिंह, डाक्टर हाशिम ,डाक्टर तौसीफ कुरैशी,डाक्टर समरीन खान,और डाक्टर तारिक उल इस्लाम ने 200 मरीजो़ का परिक्षण किया और उनको जरूरी दवाएं दी।इस शिविर में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया जो मरीज मास्क पहनकर नहीं आए उन्हें सबसे पहले मास्क दिया गया।अपने अध्यक्षीय भाषण में मुफ्ती इमरान नदवी ने बताया कि फोरम वर्ष 1974 से पूरे हिंदुस्तान और झांसी में यूनिट वर्ष 2017 से सेवा और भाई चारे का नारा बुलंद करता चला आ रहा है उन्होने कहा कि हम आपस में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का पुरजोर तरीके से काम करते हैं हम अपने डाक्टर सहयोगीयों के भी शुक्र गुजा़र और आभारी हैं जो समय समय पर अपना सहयोग सहर्ष प्रदान करते हैं शिविर के दौरान कुछ ज़रूरतमंद लोगो को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन मजहर अली ने किया और मुफ्ती अफ्फान असअदी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इल्यास अली भेल,काजी़ तबरेज,फरीद खान,आदिल खान,फैजान अली, अब्दुल निजाम खान, हजरत खान, ड्राइवर रफीक उपस्थित रहे

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh