Advertisement

मैप एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

मैप एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

एमएलसी अरुण पाठक व समाजसेवी डॉ रोहित सक्सेना ने बच्चो विशिष्ट जनो को किया सम्मानित

एमएलसी अरुण पाठक व समाजसेवी डॉ रोहित सक्सेना रहे मुख्य अथिति

पत्रकार चंदन जयसवाल हुए सम्मानित

वार्षिक उत्सव में रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बच्चों ने देशभक्ति गीत पर बाँधा समा

सिंगिंग डांसिंग एक्टिंग के क्षेत्र में बच्चे और बड़ों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाने वाले मैप एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने आज अपना वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। खलासी लाइन स्थित शास्त्री भवन ऑडिटोरियम में जश्न ए परवाज थीम पर आधारित सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव की दीप जलाकर शुरुआत की गई। वार्षिकोत्सव में एमएलसी अरुण पाठक वह समाजसेवी डॉ रोहित सक्सेना मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्था के छात्र छात्राओं ने डांसिंग सिंगिंग मॉडलिंग कर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में हर किसी ने जनरल बिपिन रावत को अपनी नम आंखों से श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसके बाद डॉ हेमंत मोहन ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इसके बाद मेधावियो को पुरस्कारों से नवाजा गया वही इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों व मुख्य अतिथियों द्वारा कानपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य श्री चंदन जयसवाल को सम्मानित किया गया जिसमें सभी वरिष्ठ जन मौजूद रहे .

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh