Advertisement

आज दिनाँक 09.01.2022 को जिलाधिकारी झाँसी, उप आबकारी आयुक्त, झाँसी प्रभार झाँसी, जिला आबकारी अधिकारी, झाँसी व सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन-1 व 2 झाँसी व SDM सदर , CO सदर के निर्देशन में श्री शिशुपाल सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झाँसी, श्री रामअधार पाल आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-01, झाँसी , व अधीनस्थ स्टॉफ द्वारा अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत थाना बबीना पुलिस के साथ कबूतरा डेरा नयाखेड़ा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान उक्त स्थल से 100ली कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्ताओं को गिफ्तार किया गया। 3000 किग्रा लहन को मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत कराए गए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh