Advertisement

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रीय/प्रदेश अध्यक्ष को भेजा समर्थन पत्र

ललितपुर।226, विधानसभा सदर ललितपुर मे दिलचस्प मोड़ सामने आ गया है । भाजपा से अनेको गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी अपनी दावेदारी आलाकमान तक की है । भाजपा महिला मोर्चा के प्रथम जिलाध्यक्ष श्रीमती उषा गुप्ता ने अपने पुत्र एवं टीम मिशन बेटियाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता “जीत” के लिए आवेदन सभी को चकित कर दिया । आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सेना हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से झाँसी ललितपुर के मंडल अध्यक्ष कुंवर जितेंद्र सिंह परमार ने डॉ. विकास गुप्ता “जीत” को समर्थन का एलान कर दिया । जितेन्द्र सिंह परमार ने कहा की आज के समय मे जनपद को किसी नेता कि नही बल्कि एक समाज़सेवी की आवश्कता है जो जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर जनपद को अति पिछड़े से सर्वश्रेष्ठ जनपद की श्रेणी मे लाये उन्होंने बताया की हिंदू युवा वहिनी की ओर से मेरे द्वारा हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक् एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा , देश के  प्रधानमंत्री मोदी जी, गृहमंत्रीअमित शाह , एवं प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह जी को पत्र/फेक्स के द्वारा अवगत करा दिया गया है । बताते चले की अपने जमाने की तेज़ तर्राक नेताओं मे शुमार श्रीमती उषा गुप्ता लगभग 40 बर्षों से भाजपा पार्टी मे विभिन्न पदो पर रहकर जनहित कार्य मे रही है । राजनैतिक विशेषज्ञों की माने तो उषा गुप्ता ने अपने बेटे के लिए टिकिट मांग कर जनपद मे उथल पुथल तो कर ही दी थी । आज हिंदू युवा वाहिनी ने डॉ. जीत को अपना समर्थन देकर उनकी दावेदारी को ओर मज़बूत कर दिया । मंडल अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी परमार ने कहा ये तो अभी शुरुवात है डॉ. विकास गुप्ता “जीत” जनपद के सर्वमान्य समाज़सेवी है ओर उनको जनपद के अन्य समाज़सेवी संस्थाए एवं आम जनता को समर्थन भरपुर मिलेगा एवं आगामी चुनाव मे डॉ. विकास गुप्ता “जीत” की चुनाव मे जीत ना सिर्फ भाजपा की जीत नही होगी बल्कि जनपद ललितपुर की जीत होगी।

मु0 जाकिर मंसूरी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh