Advertisement

जिलाधिकारी झाँसी, उप आबकारी आयुक्त, झाँसी प्रभार झाँसी, जिला आबकारी अधिकारी, झाँसी व सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन-1 व 2 झाँसी के निर्देशन में श्री शिशुपाल सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झाँसी, श्री राम अधार पाल आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 झाँसी, श्री अजय कुमार गौड़ आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 झाँसी व अधीनस्थ स्टॉफ द्वारा अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत संदिग्ध स्थल कबूतरा डेरा टाकौरी पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान उक्त स्थल से लगभग 600 ली कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 04 अभियोग थाना बड़ागांव में पंजीकृत कराए गए। साथ ही 6000 कि.ग्रा. बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh