झाँसी। समाजवादी पार्टी किसान बाजार मे जिलाध्यक्ष महेश कश्यप एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग द्वारा अलपसखंयक सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को न्युक्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष नवाब खान ने भरोसा दिलाया कि उनकी नवनियुक्त कार्यकारिणी से पार्टी को मजबूती मिलेगी और मिशन 2022 को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस अवसर पर उचित दूरी बनाकर कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते देखा गया।
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष नवाब खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा अल्पसंख्यको के हित के लिए कार्य किये निश्चित रूप से नवनियुक्त कार्यकारिणी उन्हें पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस अवसर पर अजीम मलिक सहित अब्दुल हमीद, निसार खान को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। सरफुद्दीन कुरैशी को जिला कोषाध्यक्ष, चांद राईन को जिला महासचिव, हाफिज इजराईल, इरशाद खान, नसरूद्दीन कुरैशी, उस्मान खान, मो हैदर कुरैशी, शहजाद उल्ला खान, अकील खान, अजहर बेग, महबूब को जिला सचिव की जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया। समसुद्दीन सम्मू को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी आरिफ खान, नासिर सलमानी, अब्दुल सलाम, पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, तरूण यादव मोनू मौजूद रहे। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने व्यक्त किया।
रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी


















