Advertisement

पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

मड़ावरा(ललितपुर)विधानसभा चुनाव 2022 भयमुक्त निष्पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए और लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी केशवनाथ के नेतृत्व में कस्बा मडावरा में सीआरपीएफ फोर्स की बटालियन सशस्त्र बल पुलिस जवानों के साथ शनिवार को पूरे मड़ावरा कस्बे में फ्लैग मार्च किया।पुलिस क्षेत्राधिकारी के महरौनी के नेतृत्व में कस्बा मडावरा की सड़क पर मुख्य मार्गो चौराहों एवं कस्बे की गलियों में जाकर भयमुक्त मतदान करने को जागरूक किया साथ ही लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया।इस दौरान उपनिरिक्षक अजय कुमार समेत पुलिस वल एबं सीआरपीएफ के जबान मौजूद रहे।

मु0 जाकिर मंसूरी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh