Advertisement

नगर पालिका परिषद ने चलाया सफाई अभियान

जनपद ललितपुर में शासनादेश के अनुपालन में होमग्रोन के बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा जॉन प्रथम के समस्त वाणिज्य क्षेत्र घंटाघर जूता चप्पल लाइन, नझाईबाजार, सुपर मार्केट, तुवन चौराहा, वर्णी चौराहा, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में वृहद स्तर पर कोविड-19 ओमिक्रोन के बचाव हेतु सैनिटाइजेशन टीम द्वारा दो स्प्रे टैंकर मशीन 2 नग पेट्रोल चलित मशीन का प्रयोग करते हुए सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया।
विशेष अभियान के दौरान जॉन प्रथम के 13 वार्डों में प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक घनी बस्तियों व्यवसायिक क्षेत्रों मैं गहनता से नारी नालियों की सफाई कराते हुए कूड़े का उठान कराया गया कूड़ा निस्तारण उपरांत  घरों पर कीटनाशकों का छिड़काव किया गया।
अभियान शासनादेश के अनुपालन में जिलाधिकारी महोदय एवं अधिशासी अधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में चलाया गया इस दौरान स्वास्थ्य लिपिक अमित पाराशर डिस्टिक कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार शमीम खान जॉन पर्यवेक्षक अमित कुमार, अजय कुमार, अभिषेक कुमार आदर्श करोसिया सहित आदि उपस्थित रहे।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh