Advertisement

5 साल गांव के लोग विकास के लिए इंतजार करते रहे विधायक जी का

झांसी के बबीना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजीव सिंह पारीछा विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान एक बार भी नहीं पहुंचे गांव की हालत बद से बदतर है गांव के निवासी आगे कामना कर रहे हैं कि राजीव सिंह पारीछा को दोबारा टिकट ही ना मिले हम बात कर रहे हैं बबीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शंकरगढ़ गांव बबीना विधानसभा क्षेत्र में आता है यहां से 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा विजय हुए थे जनता ने उन पर भरोसा और विश्वास किया था राजीव सिंह परीक्षा ने उस वक्त शंकरगढ़ गांव के लोगों से गांव के विकास के सैकड़ों वादे किए थे लेकिन चुनाव जीते ही राजीव सिंह पारीछा उस गांव को पूरी तरह से भूल गए और भूले भी ऐसा के पूरे 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने एक बार भी इस गांव की तरफ मुड़ कर नहीं देखा गांव की हालत बद से बदतर है सड़के हैं ना ना किसी तरह के पानी का इंतजाम मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांव वासी अपनी किस्मत को रो रहे हैं कि उन्होंने आखिर ऐसे विधायक को क्यों चुना जिसने अपने पूरे कार्यकाल में एक बार भी गांव की तरफ मुड़ कर नहीं देखा गांव में चारों ओर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं सड़क की जगह कीचड़ और नालियां जाती हुई नजर आ जाती हैं जब गांव के लोगों से बात की गई तो उन्होंने एक ही बात को बार-बार दोहराया कि काश राजीव सिंह पारीछा को दोबारा टिकट ना मिले

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh