Advertisement

एसपी निखिल पाठक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

ललितपुर।पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक द्वारा आगामी विधानसभा 2022 चुनाव को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।बुधवार को एसपी निखिल पाठक ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने तहसील मड़ावरा संवेदनशीलल ग्राम पंचायत कारीटोरन ब खैरपुरा, रामगड़ा,पीड़ार के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।साथ ही एमपी-यूपी बोर्डर बैरियर चैक किया।
मतदान केंद्र पर मतदाताओं के आने, बाहर जाने,वोटिंग कक्ष,पेयजल एवं बिधुत व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की।दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान कक्ष तक लाने को लेकर की गई व्यवस्था की भी जानकारी ली गयी। चुनाव के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा ना हो,इसके लिए गांव के सम्भ्रांत लोगों से भी पूर्ण सहयोग देने की अपील की।चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने से लेकर चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी करने तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने को भी चेताया गया।उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भगवान दास उमराव,उ0नि0 अवधेश कुमार,का0 अजय पाल सिंह का0 गुलशन कुमार सहित पुलिस वल मौजूद रहा।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh