Advertisement

यादगार क्रिकेट क्लब द्वारा किया गया दशवें क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

ललितपुर/मड़ावरा-मड़ावरा की पावन भूमि पर स्थित राजपूत क्रिकेट स्टेडियम पर यादगार क्रिकेट क्लब द्वारा स्व. श्री भगुनसिंह लम्बरदार एवं स्व0 श्री विजय पलया की स्मृति में दशवें क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर पारीछा के छोटे सुपुत्र रीतेश सिंह यादव व समाजसेवी दिनेश नारायण सोनी मड़ावरा ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। उद्घाटनकर्ता और मुख्य अतिथियों के द्वारा स्व. श्री भगुन सिंह लंबरदार एवं स्व. श्री विजय पलया के छाया चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
उद्घाटन मैच किसान क्रिकेट क्लब मड़ावरा और कृष्णा क्रिकेट क्लब रखवारा के बीच खेला गया। किसान क्रिकेट क्लब के कप्तान सुनील सेन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कि फैसला लिया,‌ पहली पारी की‌ शुरुआत करने के लिए किसान की ‌तरफ से ‌ओपनिंग बल्लेबाजी ‌के लिए राजेश यादव और राघवेन्द्र सदर को भेजा गया। किसान की शुरुआत खासी अच्छी ‌नहीं रही, शुरुआती ओवरों में ही पहला विकेट मात्र 6 रन पर‌ गिर गया। 20 ओवर खेलकर किसान क्रिकेट क्लब ने 10 विकेट खोकर 111 रनों का स्कोर अपनी विपक्षी टीम कृष्णा क्रिकेट क्लब रखवारा के मध्य रखा। पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर 35 रन सुरेंद्र प्रजापति के द्वारा बनाया गया। इसी बीच 111 रनों का पीछा करने उतरी कृष्णा क्रिकेट टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने से मैच फंसता नजर आया। मोहम्मद इकराम और प्रदीप यादव की एक अच्छी पार्टनरशिप की बजह से रखवारा ने 19वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और जीत दर्ज की। इस मैच का मैन ऑफ द मैच 42 रन बनाकर 2 विकेट लेने वाले रखवारा टीम के खिलाड़ी मोहम्मद इकराम को दिया गया। मुख्य अतिथियों में शत्रुघन यादव दाऊ ललितपुर, रामबाबू तिवारी (गुड्डू महाराज) अभिषेक जैन डिंपल सिंघई, प्रकाश जैन मेडिकल, शेर सिंह राजा चौका, प्रकाश नारायण पाल, छत्रपाल सिंह तोमर प्रधान हंसेरा, पुष्पेंद्र यादव प्रधान रखवारा, कुंजन सिंह, अवधेश लेखपाल, दिलीप लम्बरदार पान पैलेस मड़ावरा, पत्रकार इमरान खान, कृष्ण कुमार पांडे अमर उजाला, यशवंत पाल, अंगद पटेल, सुनील सेन, कृष्णकांत तिवारी, अतुल यादव, छोटू राय आदि लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर आयोजन समिति में निहाल सिंह लंबरदार, चंद्रभान सिंह, संजय सिंह, राजू, आदेश पटेरिया 20 महाराज का विशेष सहयोग रहा। कॉमेंट्री और स्कोरर का जिम्मा रवी राजा और माखन पटेल दवा के कंधों पर रहा।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh