ललितपुर।मड़ावरा-देशभर में फैल रही कोरोना महामारी के चलते ग्रामाणों में भी दहशत का माहौल है। मांसाहार के सेवन से फैले इस वायरस से सम्पूर्ण विश्व ग्रसित है। सभी में भय व्याप्त है।ग्राम प्रधान रजौला अनिल कुमार जैन ग्राम पंचायत में लोगों को वैक्सीन की पहली,दूसरी डोज से बंचित लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।इसके साथ वह ग्रामीणों को माक्स लगाने व सैनेटाइजर का प्रयोग करने एवं “दो गज की दूरी” पर बैठने को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि मांसाहार के कारण ही वैश्विक महामारी कोरोना फैल रही है। गांव को स्वच्छ रखें,नियमित साफ-सफाई करें। घर से बाहर निकलें तो माक्स जरूर लगायें,उचित दूरी बनाकर रहें।उन्होंने ग्रामाणों को मांसाहार के दुष्परिणामों को बताया तो ग्रामीणों ने शाकाहार अपनाने का संकल्प लिया।शाकाहारी जीवन अपनाने का संकल्प लेने वाले ग्रामीणों भोले राजा,देवेंद्र सिंह,भानु राजा,देवेंद्र सिंह,चंदन सिंह,बल्लू, रोहित,केहर सुख सिंह,अरविंद सिंह,देवेंद्र पाल,तेजसिंह,नारायण सिंह,मानसिंह,निजाम सिंह,लालसिंह, निरपत सिंह,चाली सिंह, हीरासिंह,धर्मेंद्र सिंह, सुरपाल सिंह,संजू लोधी, दीपेश,बसंत,सूरज लोधी,रघुनाथ सिंह,जवाहर सिंह, रोशन सिंह,जगदीश सिंह,सत्यम सिंह को ग्राम प्रधान ने सम्मानित किया।
मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर


















