मड़ावरा-तहसील मड़ावरा में स्थित राजपूत स्टेडियम पर चल रहे स्व. श्री भगुन सिंह लंबरदार एवं स्व. श्री विजय पलया की पुण्य स्मृति में टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में मुड़िया की टीम ने झरावटा को शिकस्त दी। मैच की शुरुआत राष्ट्रगान होने के उपरांत टॉस कराकर हुई, जहां मुड़िया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुड़िया की टीम ने 10 विकेट खोकर 185 रनों का विशाल स्कोर विपक्षी टीम झरावटा के मध्य रखा। विशालकाय स्कोर का पीछा करने उतरी झरावटा की टीम शुरुआत में ही कुछ खासा प्रदर्शन नहीं कर सकी और अपने विकेट खोती गई, अंततः 142 रनो पर अपने 10 विकेट खोकर झरावटा की टीम ने हथियार डाल दिए, और मुड़िया की टीम ने 43 रनों से यह मुकाबला जीतकर अपने नाम कर लिया। आज के लीग मैच में स्पेशल भूमिका आदेश पटेरिया ने झरावटा टीम की तरफ से खेलकर निभाई। जिनके द्वारा 6 बॉल पर मात्र 9 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया गया। इस लीग मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले निखिल कटियार को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। लीग मैच का लाइव प्रसारण युवराज राजपूत द्वारा उनके यूट्यूब चैनल युवराज राजपूत पर किया गया। आज के स्कोरर और कॉमेंटेटर में रवी राजा और संजू मौजूद रहे। वहीं एंपायर का जिम्मा इंद्रपाल सिंह और जयपाल गंधर्व के कंधों पर रहा। व्यवस्थापक और ड्रिंक ट्राली में निहाल सिंह लंबरदार, चंद्रभान संजय, राजु आदि लोग मौजूद रहे।
मु0 जाकिर मंसूरी/बाहिद खान ललितपुर


















