Advertisement

किसान विरोधी है भाजपा सरकार-दीप नारायण सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के गरौठा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव आज अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान नंदसिया देवरा नंदखास पूरानाद पट्टी कुम्हररा आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया जहां लोगों का अपार जनसमर्थन मिला इस मौके पर दीप नारायण सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है और भाजपा ने हमेशा किसान विरोधी कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि यह देश किसानों का है और देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि धरने पर बैठे हुए 700 किसान शहीद हो गए और सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी

दीपक यादव ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो हम स्कूल कॉलेज आईटीआई डिग्री कॉलेज सड़कें बांध पुल आदि का निर्माण करा रहे थे लेकिन भाजपा सरकार आते ही उसने विकास कार्यों पर रोक लगा दी ना तो खुद कोई विकास कार्य किया और ना ही समाजवादी पार्टी की सरकार के द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरौठा क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के विकास कार्य रोके रखा जनता महंगाई की मार झेलती रही और भाजपा सरकार के लोग अपने ऐशो आराम में अपनी जिंदगी गुजारते रहे जनता इस चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh