Advertisement

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष ने कांग्रेस से किया नामंकन

यूपी विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने को कांग्रेस पूरे प्रदेश में प्रत्याशी घोषित किया है वही इस बार प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को सीट देने का वादा किया है।जिसको लेकर फतेहपुर जिले में कांग्रेस ने 6 सीट में दो सीटों पर महिला प्रत्याशी घोषित किया जिसमें अयाह शाह विधानसभा से गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष/कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल व जहानाबाद से कमला प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया है।जहां चौथे चरण के चुनाव को लेकर दोनों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर पहुचकर नामंकन किया।वही गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष व कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी हेमलता पटेल ने कहा कि अगर चुनाव जीतकर विधानसभा जाने का मौके मिला तो गाजीपुर से असोथर तक जिस मार्ग का यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने शिलान्यास करने के बाद सड़क निर्माण पर रोक लगाई थी उस सड़क पहले बनवाने का काम किया जायेगा।भाजपा शासन में कोई भी विकास कार्य नही हुआ।गौवंशो के लिए गौशाला खोला गया।लेकिन उनकी देखरेख नही कर सके जिससे गौवंश रोज मरते रहे।और सरकार सोती रही।भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है।इस बार प्रियंका गांधी ने मौके दिया है।हमारी गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक व क्षेत्र की जनता के वजह से जीत हासिल होगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh