Advertisement

राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया नामांकन पत्र दाखिल

जनपद फतेहपुर

यूपी के फतेहपुर जिले में आज तमाम राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है वहीँ आज बीजेपी के सदर विधायक विक्रम सिंह व अपना दल से विधायक व प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।वहीँ नामांकन प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी प्रत्याशियों के साथ नामांकन स्थल तक पहुंची। वहीँ जयंत चौधरी द्वारा जिन्ना , औरंगजेब और पाकिस्तान के मुद्दे पर जो लोग चुनाव लड़ रहे हैं , उन्हें भारी शिकस्त मिलने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ने हमला बोलते हुए कहा की पकिस्तान को चुनाव में अखिलेश ने लाया है , मुझे लग रहा है की जयंत चौधरी दंश झेल चुके हैं इसलिए उन्हें यह सब याद आ रहा है मुजफ्फरनगर , कैराना व शामली में क्या हुआ था यदि वह निष्पक्ष होकर ह्रदय में हाथ रखकर देंगे तो 2013 की घटना कोई भूल नहीं सकता अब तो याद वह लोग दिला रहे हैं हमलोग तो विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं , अब वही जिन्ना को चुनाव में लेकर आये हैं जवाब तो उन्हें देना पड़ेगा , वह लोग बयान दे रहे हैं जो बोखलाहट में बयान दे रहे हैं क्योंकि वह जीत नहीं रहे हैं , जिनके पैर लड़खड़ा चूका हैं वह इस तरह के बयानबाजी कर रहे हैं , क्या पकिस्तान हमारा दुश्मन नहीं है जो आय दिन हमारे आय दिन हमारे सैनिकों के छाती को भुनता रहता है , आय दिन पकिस्तान से आतंकवादी भेजता रहता है , इसका मतलब उन्हें सैनिकों के प्रति संवेदना नहीं है , चुनाव में पकिस्तान लाओगे , जिन्ना को लाओगे यहाँ तुम्हारी चार बार सरकार बनी है , क्या किया आपने। वहीँ केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा की नोएडा के जिस तरह पत्रकारों को अखिलेश ने झकझोरा है और सपा की नीव ही हल्ला बोल कार्यक्रम से शुरुवात हुई है। वहीँ मायावती जी आज चुनावी प्रचार में उतर चुकी है वाले सवाल पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की जो चुनाव लड़ रहा है उसे प्रचार में उतरना चाहिए लेकिन क्या कारण है की अभी तक नहीं निकली , मायावती को ओर याद रखना चाहिए जो घटना उनके साथ घटी थी लेकिन 2017 में आये बउवा , 2019 में आगये बुआ , बबुवा ,अब दो लड़के फिर आ गए हैं वह भी लड़कर देख ले , इस बार सभी का सफाया हो जाएगा।

मो0आसिफ ब्यूरो चीफ फतेहपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh