Advertisement

उ.प्र. विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शासन एवं आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज जिलाधिकारी झाँसी, उप आबकारी आयुक्त, झाँसी प्रभार झाँसी व जिला आबकारी अधिकारी, झाँसी व सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-1 व 2 झाँसी के निर्देशन में श्री शिशुपाल सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झाँसी, श्री राम अधार पाल आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 झाँसी, सुश्री नीलम सिंह आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 झाँसी व पुलिस थाना सीपरी बाजार की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत कबूतरा डेरा पाडरी में दबिश दी गई। दबिश के दौरान उक्त स्थल से 1055लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 5000 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए थाना सीपरी बाजार में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 03अभियोग पंजीकृत कराये गये।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh