Advertisement

तहसील मड़ावरा में लोगों को‌ खासे पसंद आ रहे सपा प्रत्याशी रामविलास

मड़ावरा – उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता सहित चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, वहीं सभी पार्टियों के द्वारा उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विधानसभाओं में अपने प्रत्याशियों को उतारकर प्रचार प्रसार अभियान तेज कर दिया गया है। उसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा जनपद ललितपुर के अंतर्गत आने वाली विधानसभा 227 महरौनी मे सपा प्रत्याशी रामविलास को चुनावी निशान साइकिल देकर मैदान में उतारा गया है। रामविलास द्वारा नामांकन करने के बाद विधानसभा महरौनी के सभी क्षेत्रों में गांव गांव जाकर लोगों से वोट अपने पक्ष में डालने की अपील की जा रही है। उनके द्वारा 2012 से 2017 के बीच समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए विभिन्न कामों को बताया जा रहा है, साथ ही वर्तमान चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में जिन बातों का जिक्र हुआ है उनको भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। रामविलास द्वारा विधानसभा महरौनी के अंतर्गत आने वाली तहसील मड़ावरा में भी प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं रखी जा रही है‌। उनके द्वारा मड़ावरा क्षेत्र के सभी गांवों में वोट मांगे जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मड़ावरा तहसील की जनता को सपा प्रत्याशी रामविलास भी खासे पसंद आ रहे हैं।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh