मड़ावरा-ललितपुर।
वर्ड वॉचिंग डे पर वन विभाग मड़ावरा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा मोहम्मद इफ्तिखार खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों को रोहणी बांध मड़ावरा पर ले जाकर प्रवासी पक्षियों का दीदार कराया गया। बच्चों ने रोहिणी बांध पर चारों ओर घूमकर प्रवासी पक्षियों सहित विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देखा। बच्चों ने पक्षियों के आशियाने भी देखे। विभिन्न रंगों के सुंदर पक्षियों को देखकर बच्चे बेहद खुश नजर आये। वन कर्मियों द्वारा टीम बनाकर पक्षियों की गणना कि गई।
गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इफ्तिखार खान ने कहा कि प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से वर्ड वॉचिंग डे मनाया गया। उन्होंने कहा कि सभी लोग जागरूक होकर स्थानीय, विदेशी पक्षी, अन्य प्रदेशों से समय-समय पर आने वाले पक्षियों को सुरक्षा प्रदान करें। कोई भी ब्यक्ति मेहमान पक्षियों का शिकार न करें यह कानून अपराध है। यदि कोई चोरी छिपे शिकार करता है तो हमें सूचना दें शिकारियों पर कार्यवाही करते हुए मेहमान पक्षियों को संरक्षण एवं सुरक्षा दी जायेगी। कार्यक्रम में प्रवासी पक्षियों के संरक्षण, संवर्धन के बारे में जागरूकता फैलाने एवं प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम में एनजीओ प्रतिनिधि, पक्षी विशेषज्ञ, पर्यावरण और वन्य जीव प्रेमी, बुद्धि जीवी, और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा मोहम्मद इफ्तिखार खान, वन रक्षक हल्कूराम, प्रेमचंद सिंह, संतोष कुमार, विवेक कुमार, सुरेश कुमार, ग्याप्रसाद सहित वनकर्मी एबं बच्चे उपस्थित रहे।
मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर


















