Advertisement

कानपुर महानगर, के नवाबगंज में थाना पुलिस और पश्चिम एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने बीते दिनों ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए,
शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बताते चलें बीती 6 जनवरी को गोपालेश्वर मंदिर स्थित पुष्पलता ज्वेलर्स से चोरो ने भारी मात्रा में सोना चांदी और नकदी गायब कर हाथ साफ कर दिया था,वही पीड़ित ने नावबगंज थाने में मामले कि शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर डीसीपी पश्चिम ने थाना पुलिस और एसओजी टीम का गठन कर कार्यवाई शुरू की,
पुलिस ने बृहस्पतिवार को गंगा बैराज के पास से शातिरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीन महीने से दुकान की रेकी कर रहे थे,और मौका लगते ही वारदात को अंजाम दे दिया,
डीसीपी पश्चिम ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार के इनाम की घोषणा की है

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh