Advertisement

गोविन्द नगर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने प्रतिष्ठा गेस्ट हाउस काका देव पर अपने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

उद्घाटन कार्यक्रम में करिश्मा ठाकुर ने कहा कि मैं कानपुर की बेटी हूँ और गोविन्द नगर विधानसभा इस बार अपनी बिटिया को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है, आगे उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और यही गोविन्द नगर विधानसभा में बदलाव लाएगी और इतिहास लिखा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, पूर्व विधायक नेक चंद पाण्डेय, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, पूर्व AICC सचिव अब्दुल मन्नान, प्रदेश सचिव विकास अवस्थी, उत्तर कानपुर कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, कार्यवाहक अध्यक्ष कृपेश त्रिपाठी, दक्षिण के कार्यवाहक अध्यक्ष हरी किशन भारती, पूर्व प्रत्याशी अलोक मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष कानपुर अध्यक्ष हर प्रकाश आंगनहोत्री, पार्षद लवी गंभीर समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh