Advertisement

बुलन्द शहर में हुए नाबालिक के साथ गैंगरेप कर हत्या करने वाले आरोपियों को हो फांसी

मड़ावरा (ललितपुर)–तहसील मड़ावरा में ओबीसी महासभा छात्र मोर्चा के सभी छात्रों ने एक जुट होकर बुलन्द शहर में बीते समय एक नाबालिक बच्ची के साथ गैंगरैप कर उस बच्ची को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को सजा दिलाने के लिए राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी को पुलिस प्रशासन के खिलाप नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
ओबीसी महासभा के छात्र मोर्चा संगठन ने गुरुवार के दिन राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित करते पुलिस प्रशासन के खिलाप नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी मड़ावरा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि निवासी ग्राम गालिबपुर थाना छतारी जनपद बुलन्द शहर की नाबालिक पिंकी जो बीते समय 21/01/2022 को चारा काटने गई थी। जिसे खेत से ही शिवम शर्मा, सौरभ शर्मा, महेंद्र शर्मा और दो अज्ञातो ने अगवाह कर उसके साथ दुष्कर्म करके उस नाबालिक की गोली मारकर हत्या कर उस बच्ची की लाश को महेंद्र शर्मा के ट्यूबल पर फेक दिया। जिसके शरीर पर काफी गंभीर घाव व कटे के निशान उसके शरीर पर दरिंदगी बहसीपन को जाहिर कर रहे थे। और वही स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उस नाबालिक के परिवार जनों के ऊपर दवाब बनाकर लाश को आनन फानन में साजिश कि दहत परिवार वालों को धमकाकर आधी ही रात में जलवा दिया था जिससे पुलिस प्रशासन ने साक्ष्य मिटाने का कार्य किया। पुलिस का इस प्रकार से ये रवैया बहुत ही संवेदनहीन, संदेहपूर्ण, पक्षपाती नजर आ रहा है। वह किसी के दवाब में आकर मुख्यारोपियो को बचाने के लिए कार्यवाही में खाना पूर्ति कर रही है। ओबीसी महासभा छात्र मोर्चा संगठन के छात्रों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि इस नाबालिक बच्ची के केस में मजिस्ट्रेट जांच कर इसकी पूरी सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में हो ताकि उस नाबालिक के परिवार जनों को जल्द न्याय मिले, सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, नाबालिक के परिवार जनों को 50 लाख रुपए देकर आर्थिक मदद की जाए और किसी एक को नौकरी दी जाए, इस केस की सच्चाई छिपाने वाले, परिवार पर दवाब बनाने वाले, पक्षपात करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों पर कानूनी कार्यवाही की जाए जिससे नाबालिक को उचित न्याय मिल सके। ज्ञापन देने पहुंचे चंद्रभान सिंह, कपिल लोधी, विपिन सिंह लोधी, सचिंद्र सिंह, दीवान पुष्पेंद्र सिंह, हिमांशू राजा, बड़े राजा, मुकेश, अनूप लोधी, भागीरथ, देवराज, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh