कानपुर-कानपुर के गोविन्द नगर काँग्रेस प्रत्याशी व महिला प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने अपने चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन किया जिसमें कानपुर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता शामिल रहे ,कार्यलय के उद्धघाटन में क्षेत्रीय जनता की उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित महिला प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर का उत्साह बढ़ाया गौर तलब है।
कि कानपुर की गोविन्द नगर विधानसभा सीट वेहद अहम व हॉट सीट किसी भी दल के लिए हमेशा से रही है , सभी दलो ने तो अपने समीकरण के अनुसार प्रतयाशी घोषित कर दिए थे,
लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए यहाँ से प्रत्याशी का चयन करना काफी मुश्किल भरा था इसलिए काफी मंथन इस सीट पर होना तय था इस सीट से कई दिग्गज नेता कांग्रेस से प्रत्याशी होने का दावा कर रहे है , लेकिन काफी जदोजहद के पश्चात कांग्रेस ने करिश्मा ठाकुर को गोविन्द नगर से मैदान में उतारा करिश्मा ठाकुर गोविन्द नगर में हुए उपचुनाव में महज 18000 वोटो से हार गई थी और उन्हें चुनाव लड़ने व फील्ड तैयार करने में सिर्फ 15 दिन मिले थे और 1 लाख वोटो से अधिक मत प्राप्त हुए थे,
लेकिन उपचुनाव में हार जाने के वाद भी करिश्मा ने इस विधानसभा में लगातार अपनी सक्रियता से अपनी मौजुदगी को जारी रखा और लोगो के वीच रही वही करिश्मा का करिश्मा कांग्रेस आला कमान पर भी सिर चढ़ बोल रहा है, और पार्टी ने युवा महिला नेता करिश्मा ठाकुर को प्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपी ओर प्रदेश में नारी हूँ लड़ सकती हूं, के प्रियंका गांधी के नारे को बुलंद करते हुए प्रदेश में महिलाओं को संघठन में जोड़ा ओर पार्टी को मजबूत करने का काम किया करिश्मा ठाकुर ने uptv7 बातचीत में कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई,वेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, व्यापारी,शिक्षा आदि समस्याओं को लेकर त्राहि त्राहि कर रही है, विकास के नाम पर धरातल पर कुछ भी सामने नही है! कांग्रेस पार्टी की नीतियां पूरी तरह से पाक साफ है, और जनता के लिए संघर्ष करने वाली सबसे पुरानी देश की अकेली पार्टी है, गोविंदनगर विधानसभा की जनता विकास चाहती है , यहाँ का नेता जनता के बीच मौजूद रहे उनकी हर समस्या को सुने समझे लेकिन मौजूदा विधायक के द्वारा ऐसा जनता को देखने को नही मिला इसलिए इस वार लोग बदलाव चाहते है ! और लोगो ने संकल्प लिया है कि इस वार वहिंन करिश्मा ठाकुर को मौका दिया जाए ऐसा जनता का रुख साफ तौर पर देखने को मिल रहा है,,
राजू शर्मा
संवाददाता


















