Advertisement

सुनीता शर्मा के समक्ष सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा

झाँसी। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों महिलाओं ने पंडित दिलीप पाण्डे के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया है।
शुक्रवार को प्रेम नगर क्षेत्र के बिहारीपुरा स्थित एक विवाह घर में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन पलक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में सर्व धर्म की सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं चलाई है। महिलाओं की भागीदारी और उनके सम्मान के लिए मोदी सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। महिलाओं को बूथ स्तर तक जाकर भाजपा की नीतियों के बारे में बताना है। कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। सरकार भाजपा की होगी।

भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के भाई रजनीश शर्मा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाली महिला साथियों को वह विश्वास दिलाया कि महिलाओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। भाजपा में महिला शक्ति के मजबूतीकरण पूरा जोर दिया गया है और महिलाओं को विशेष तवज्जो पार्टी द्वारा दी जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल सहगल, मंडल अध्यक्ष जीतू तोमर, पार्षद भरत सेन, रवि रावत, संजय कंचन, सुनील पाराशर, कुसुम कुशवाहा, डॉक्टर अभिलाषा, पार्षद सुशीला दुबे, बबली, पूजा, किरण, ममता, देव कुमारी, उर्मिला, शांति, जन्नत बेबी, सबीना, आकाश द्विवेदी बाबा, संदीप चौधरी, बल्ले अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh