Advertisement

वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ ने आरोग्यधाम चिकित्सकों के साथ शहर वासियों को किया कैंसर के प्रति जागरूक

आरोग्यधाम ग्वालटोली में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि तेजस कैंसर क्लीनिक के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पी एन शुक्ला एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन एवं डॉ आरती मोहन ने कैंसर की रोकथाम, उपचार एवं इससे ना घबराने की सलाह देते हुए कानपुर वासियों को इस के बहिष्कार के साथ इस से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि शुरुआती लक्षणों में कैंसर का पता लगने पर होम्योपैथिक दवा द्वारा बिना किसी दुष्प्रभाव द्वारा इसे ठीक किया जा सकता है। आरोग्यधाम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन ने बताया कि महिलाओं में ब्रेस्ट में किसी प्रकार की गांठ एवं मासिक धर्म लंबे समय से ना रुक रहा हो तो इसके लिए मैमोग्राफी, बायोप्सी एवं एफएनएसी जांच कराकर इसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए कि कहीं वह कैंसर तो नहीं है।
संगोष्ठी में आए हुए चिकित्सकों ने बताया कि निम्न लक्षणों को हल्के में ना लें-1- मुख्य खोलने पर चार उंगली पूरी तरह से अंदर ना जाए (मुख का कैंसर) 2- खासने पर मुंह से खून आए (फेफड़े का कैंसर ) 3- ब्रेस्ट में गांठ (ब्रेस्ट कैंसर) 4-हड्डियों में बुखार के साथ दर्द बना रहे (बोन कैंसर) 5- डब्ल्यूबीसी बढ़ने लगे और आरबीसी घटने लगे ( ब्लड कैंसर )6- निगलने में दिक्कत (गले का कैंसर) 6- अत्यधिक दुर्गंध युक्त मासिक स्राव, सेक्स के बाद खून निकलना , योनि से असामान्य रूप से तरल पदार्थ निकलना, पैर दर्द, कमर दर्द आदि (गर्भाशय कैंसर) 7- अत्याधिक शराब का सेवन (लीवर कैंसर) एवं पैंक्रियास का कैंसर।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पी एन शुक्ला ने बताया कि कैंसर के मरीज को साफ सुथरा एवं सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, उच्च प्रोटीन युक्त आहार लेना चाहिए, हरी पत्तियों की सब्जी एवं फलों के साथ जूस का अत्यधिक प्रयोग करना चाहिए, नर्वस ना हो एवं अपने को अत्यधिक व्यस्त रखें मैं में प्राणायाम एवं योगा करते रहें। आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन ने होम्योपैथिक दवाइयां कार्सिनोसिन, हाइड्रेस्टिस, चेलिडोनियम, सोराइनम, यूफॉरबिनम, कोनियम आदि दवाइयां लक्षणों के आधार पर कैंसर के उपचार हेतु अत्यधिक कारगर सिद्ध हुई है कार्यक्रम में आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आरआर मोहन, सौम्या, श्रुति व 100 से अधिक संख्या में मरीज उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh