Advertisement

शहर व गांव-गांव में सपा प्रत्याशी ने किया व्यापक जनसम्पर्क

ललितपुर। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने को लेकर सदैव प्रयासरत रहने वाली समाजवादी पार्टी धरातल पर विकास कार्यों को करने में विश्वास रखती है, जबकि वर्तमान सरकार ने सपा शासनकाल के कार्यों का ही लोकार्पण व शिलान्यास किया। पिछले पांच वर्षों में युवाओं के रोजगार छीन लिये गये, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुयी, बल्कि घट गयी। वहीं बुन्देलखण्ड के ललितपुर जिले किसी प्रकार की राहत नहीं पहंुचयी गयी। यह बात आज जनसम्पर्क के दौरान समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संकल्प पत्र में जो योजनाओं को दर्शाया गया है, सत्ता में आते ही उन योजनाओं को धरातल पर लागू करते हुये अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभान्वित किया जायेगा। शहर क्षेत्र में सपा प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने मोहल्ला तालाबपुरा, डोंडाघाट में जनसम्पर्क किया। यहां प्रसन्न जैन नौहरकलां, शत्रुघन यादव, रामदास श्रोतीय, रामप्रताप सिंह, आधार यादव, पंकज श्रीवास, कैफी पठान, राजू यादव, हरि यादव, प्रदीप चिगलौआ, अरमान कुरैशी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, जगदीश कंचन, राजू यादव पार्षद, जगदीश यादव, महेन्द्र यादव, विशाल जैन, देवेन्द्र यादव, अजय जैन, सिकन्दर, गौरव विश्वकर्मा, नीतेश रजक, प्रकाश यादव, नीतेश, हेमन्त जैन, बृजेश यादव, हर्ष, प्रताप यादव, अनिल यादव, अमित कुशवाहा, शोहेए, आरिफ कुरैशी, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव, अर्पित शर्मा वासु, नीलू रजक, प्रदीप जैन, संतराम यादव, रोहित राठौर, संजय ग्वाला, अम्मू रजक, अंकित यादव, विजय यादव, नीलू खां आदि मौजूद रहे। तदोपरान्त तालबेहट क्षेत्र में पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने सघन जनसंपर्क किया। सपा प्रत्याशी ने ग्राम भुचेरा, पूराकलां, विजयपुरा, नत्थीखेड़ा, सुनौरी, खांदी, बम्हौरीसर, चुरावनी, बुदावनी, राधापुर इत्यादि में जनसम्पर्क करते हुये बुजुर्गों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मत रूपी आशीर्वाद देने का आवाहन किया गया। इस दौरान स्वामी प्रसाद एड., धनीराम रजक एड., मानसिंह खैरा, विपिन रजक, राज लोधी, अजय लोधी, करन रजक, पप्पू, नोने राजा आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh