Advertisement

महरौनी से सपा प्रत्याशी ने मुनिश्री से लिया आशीर्वाद

ललितपुर। समाजवादी पार्टी से 227 महरौनी विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी रामविलास रजक ने गांव-गांव पहुंच कर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान सपा प्रत्याशी ने जैन संत का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने का कार्य समाजवादी पार्टी ने सदैव किया है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवायें देने के लिए सपा सदैव संकल्पबद्ध है। इस दौरान उन्होंने ग्राम बंट, भौंता, रजोरा, डारा, बरैना, बालाबेहट, मुड़ारी, बांसपुर, पिपरौनियां, दांवर, सेमरा, पूरा, गिल्टौरा, अमऊखेड़ा, धौजरी, मादौन, धौर्रा इत्यादि ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क किया। इस दौरान मुन्नालाल रजक, अमर सिंह यादव संजू बरार, भजु अहिरवार, विरजेंद्र यादव, रितेश साहू, पप्पू राजा, संजू रजक, प्रवीण रजक, विनीत यादव, यशपाल यादव, शम्भू सेन, खेमचंद्र पाली, मण भावन सिंह, काशीराम, बलराम, सचिन, भगतराम प्रधान, चंद्रभान सिंह, प्रतिभान, जय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh