Advertisement

लोक जन कल्याण के लिए समाजवादी पार्टी सरकार चुने : सीताराम कुशवाहा

झासी। समाजवादी पार्टी झांसी विधानसभा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने शुक्रवार को इलाइट चौराहे, मरकज मस्जिद सैयर गेट , टायर मार्केट, गोविंद चौराहा, कसाई मंडी, मोहिनी बाबा जनसंपर्क किया इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम शेर, वरिष्ठ नेता अशफाक सिद्दीकी , महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम , परमानन्द कुशवाहा, अर्जुन सिंह यादव, राजेश यादव, बृजेन्द्र कुशवाहा, चौधरी खुर्शीद, जमील कुरैशी, इकराम दाऊ मौजूद रहे।
जनसंपर्क के दौरान मिला अपार जनसमर्थन से गदगद होकर के समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद मुझे मिला निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास करूंगा, उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा कायम करें, नफरत की राजनीति करने वालों को हटाकर समाजवादी सरकार बनाने के लिए अखिलेश यादव का समर्थन करें , जिससे संपूर्ण विकास हो। गरीब, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक और पिछड़ों को समान अधिकार मिले, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच युवा सोच है प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने 300 यूनिट बिजली फ्री, नौजवानों को 22 लाख नौकरियां, किसानों का कर्ज माफी और महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना, साथ ही ₹10 में भरपेट भोजन समाजवादी कैंटीन की स्थापना करना वाकई एक विकास पुरुष ही सोच सकता है क्योंकि अखिलेश यादव ने सदैव विकास किया है, उन्होंने लैपटॉप व कन्या धन जैसी योजनाएं प्रदेश में पहले ही लागू कर चुके हैं , अब सरकार बनते ही उनकी लोक जन कल्याणकारी नीतियों को गति देने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रदीप कुशवाहा, इकराम दाऊ, जमील कुरैशी, अमित कुशवाहा, अशरफ इकबाल, बृजेंद्र कुशवाहा, चौधरी खुर्शीद, शब्बीर कुरैशी , अलाउद्दीन कुरैशी, सर्वजीत सिंह कोहली, परमानंद कुशवाहा, लालाराम कुशवाहा, रामसेवक कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, अकबर खान, अमजद मंसूरी, नदीम अली हाशमी, राम प्रकाश साहू , रवि चौधरी, राज कुमार सोनकर, सुनील कुशवाहा, शीलू अब्बासी, नदीम अली हाशमी, आरिफ खान, मोहम्मद इमरान, अनस मकरानी, जयदेव शिवहरे, अजीम मलिक, मक्खन कुशवाहा , हरि शंकर कुशवाहा, अतीक मंसूरी , तौफीक खान, छोटू कुरैशी, पप्पू भाई, वसीम, गुरु ट्रेलर, शकील पहलवान, जमील भूरे, चौधरी नफीस कुरैशी, नूरा भाई, मक्खन कुशवाहा, विनोद कुशवाहा मौजूद रहे। वहीं पूर्व मंत्री अजय सूद के नेतृत्व में बकरा मण्डी सहित अनेक स्थानों मे जंसम्पर्क किया इस दौरान पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, सलमान पारीछा, श्रीमती अनीता सोनी मौजूद रही। महिला सभा की श्रीमती शोभा कुशवाहा, श्रीमती शबनम खान, श्रीमती पुष्पा शिवहरे, हाजरा रब ने भी सीताराम कुशवाहा को विजय बनाने के लिए जंसम्पर्क किया।

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh