Advertisement

चुनाव चिह्न बल्ला के लिए मांगा समर्थन

ललितपुर। अखिल भारतीय सोसलिस्ट पार्टी के समर्थन से विधानसभा चुनाव अपनी किस्मत आजमा रहे निर्दलीय प्रत्याशी पं.अखिलेश चौबे ने व्यापक जनसंपर्क करते हुये दर्जनों ग्रामीण अंचलों में बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में विकास कार्यों के मुद्दे को लेकर चुनावी समर में है। कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ यहां शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को भी उठाना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने चुनाव चिह्न बल्ला के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम उत्तमधाना, जामुनधाना, ऐरावनी, बछलापुर, निवऊवा, बरौदा, बिजलौन, बुढवार, गंगारी, कुआंतला, पटौराकलां, पटौराखुर्द, बैरवारा, दावनी, नयागांव इत्यादि लगातार जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ वासिद खान, विशाल कुशवाहा, प्रद्मुम चौबे, जितेंद्र चौबे, संदीप रिछारिया, अमित बाबेले, राजीव, ऋषि बबेले, रवि बबेले, सुनील, अनिल पटैरिया, गोविंददास अहिरवार, दीपक अहिरवार, गोविंद्र चडार, सुनील कोरी, रघुवीर राजपूत, संजय राजपूत, संजीव राजपूत, राहुल तिवारी, पुष्पेंद्र मिश्रा, संजय जैन, मोनू जैन, दीपक जैन, शीतल जैन, रोहित शुक्ला, ऋषि नायक, आशीष चौबे, गोलू तिवारी, सोनू पाठक, महेंद्र मिश्रा, रामस्वरूप पटैरिया, मेहरवान सिंह राजपूत, अजय राजपूत, केहरसिंह राजपूत, ऋषिकांत तिवारी, सौरभ परिहार, नन्ने परिहार, ऊदल सिंह आदि शामिल रहे।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh